सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के बीच अमेरिकी डॉलर मजबूत

न्यूयॉर्क, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़े जारी होने के बीच अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूती दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में शुक्रवार को यूरो बीते कारोबार के 1.1285 डॉलर के मुकाबले घटकर 1.1221 डॉलर रहा।

ब्रिटिश पाउंड बीते कारोबार में 1.2575 डॉलर के मुकाबले घटकर 1.2526 डॉलर रहा।

आस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7020 डॉलर के मुकाबले घटकर 0.6979 डॉलर रहा।

यूरो, पौंड, येन समेत छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचकांक डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 0.56 प्रतिशत बढ़कर 97.2804 पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493