स्टीव वंडर का गीत गाकर बच्ची ने सलमान का जीता दिल

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हाथों में बैंगनी रंग का गिटार लिए एक बच्ची ने मशहूर अमेरिकी संगीतकार स्टीव वंडर का गाना बेहद खूबसूरती से गाकर सुपरस्टार सलमान खान का दिल जीत लिया।

सलमान ने शुक्रवार रात ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में यह बच्ची ‘इजन्ट शी लवली’ गाती नजर आ रही है और ‘दबंग’ स्टार बेहद हैरानी के साथ बच्ची को सुनते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा है : “मेरी सुपरस्टार सितारा।”

सलमान आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपने फैन्स को अपनी निजी जिंदगी और फिटनेस रूटीन की झलकियां दिखाते रहते हैं।

सलमान को आखिरी बार ‘भारत’ में देखा गया था, वह अभी ‘दबंग 3’ के शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ ‘इंशाअल्लाह’ में भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493