पाकिस्तान : अमेरिकी ड्रोन हमले में 4 मरे

इस्लामाबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी कबायली इलाके में सोमवार को एक ड्रोन हमले में चार लोगों की मौत हो गई।

समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक उत्तर वजीरिस्तान स्थित शवाल तहसील के शाही खेल इलाके में किए गए ड्रोन हमले में और भी लोगों के मारे जाने की आशंका है।

हमले में मारे गए लोगों की पहचान नहीं की जा सकी है।

घटनास्थल पर पत्रकारों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है, जिसके कारण मरने वालों की वास्तविक संख्या और उनकी पहचान के बारे में पता कर पाना कठिन है।

शवाल घाटी पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान और दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली इलाकों की सीमा पर स्थित है।

कुछ दिनों पहले भी शवाल इलाके में ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें सात संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे।

उत्तर वजीरिस्तान, अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के सात कबायली जिलों में से एक है, जो तालिबान और अलकायदा की गतिविधियों का गढ़ है और घुसपैठ की घटनाएं यहां आम हैं।

साल 2015 की शुरुआत के बाद पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र में यह तीसरा ड्रोन हमला है। ड्रोन हमलों में अब तक क्षेत्र में 21 लोग मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493