मुझे दीपिका का एक्सपेरिमेंटल नेचर पसंद है : तमन्ना भाटिया

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ‘बाहुबली’ स्टार तमन्ना भाटिया का कहना है कि उन्हें अभिनेत्री दीपिका पादूकोण का एक्सपेरिमेंटल स्वभाव काफी पसंद है।

हाल ही में अभिनेत्री एक डिजीटल शो ‘वेनिटी डायरीज’ पर आई थी, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में कई सारी बातें की।

तमन्ना ने कहा, “बॉलीवुड में मुझे दीपिका पादूकोण काफी पसंद है। उनकी आंखें बहुत खुबसूरत हैं और मैं उनके एक्सपेरिमेंटल स्वभाव और हर चीज के लिए उनके नए दृष्टिकोण को काफी पसंद करती हूं।”

तमन्ना ने आगे कहा, “वहीं हॉलीवुड में मुझे मेरिल स्ट्रीप अच्छी लगती हैं। वह हर उस किरदार में अलग दिखती हैं, जो वह निभाती है और मुझे इस बात से प्यार है।”

इसके साथ ही तमन्ना ने एक शूटिंग के दौरान हुई एक घटना को भी साझा किया। उन्होंने बताया, “एक बार मैं अपनी वैनिटी वैन में पूरे डांस सीक्वेंस का अभ्यास कर रही थी, जिससे वैन हिल रही थी और बाहर हर कोई सोच रहा था कि वैन हिल क्यों रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493