संयुक्त अरब अमीरात में रिलीज होगी शाहरुख की ‘द लायन किंग’

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। डिज्नी की आगामी लाइव-एक्शन फिल्म ‘द लायन किंग’ का हिंदी संस्करण 19 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात में रिलीज होगा।

फिल्म के हिंदी संस्करण में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने किंग मुफासा और उनके बेटे आर्यन ने सिंबा के किरदार को अपनी आवाज दी है।

संयुक्त अरब अमीरात में अभिनेता के प्रशंसक ‘द लायन किंग’ का हिंदी वर्जन देख पाएंगे, इस बात से शाहरुख काफी खुश हैं।

शाहरुख ने कहा, “‘द लायन किंग’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे मेरा पूरा परिवार पसंद करता है और हमारे दिल में इसके लिए एक खास जगह है। लायन किंग की विरासत कालातीत है और बेटे आर्यन के साथ ने इसे मेरे लिए और भी खास बना दिया है।”

अभिनेता ने आगे कहा, “मैं संयुक्त अरब अमीरात के प्रशंसकों का सदा आभारी रहूंगा, जिन्होंने हमेशा मुझ पर प्यार बरसाया है। मैं काफी खुश हूं कि वे ‘द लायन किंग’ का हिंदी संस्करण देख पाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493