पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी गिरफ्तार

लाहौर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उनकी गिरफ्तारी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने लिक्विफाईड नेचुरल गैस (एलएनजी) के आयात ठेके के मामले में की है। एनएबी का कहना है कि अरबों रुपये के इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है।

एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम लीग (नवाज) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहिद खाकान अब्बासी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह लाहौर टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। उनकी पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

एनएबी ने एलएनजी टर्मिनल का ठेका देने के मामले में गुरुवार को अब्बासी को पूछताछ के लिए तलब किया था लेकिन निजी व्यस्तता का हवाला देते हुए वह एनएबी के समक्ष पेश नहीं हुए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493