सिजेरियन के टांकों का दर्द पागल कर देता है : समीरा

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने अपने प्रसव के बाद के सफर को साझा किया है। उनका कहना है कि यह शरीर पर बहुत असर डालता है, क्योंकि सिजेरियन के दौरान पड़े टांकों का दर्द पागल कर देता है।

समीरा ने गुरुवार को अपने दूसरे बच्चे, एक बेटी के प्रसव के बाद अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ ही समीरा ने एक लेख भी लिखा था, जिसमें उन्होंने प्रसव के बाद के सफर के बारे में लिखा है।

अभिनेत्री ने लिखा, “मैंने वादा किया था कि मैं प्रसव के बाद के सफर को साझा करूंगी, जो ये रहा। सिजेरियन की वजह से शरीर पर सच में काफी असर पड़ता है, क्योंकि इसके टांकों का दर्द पागल कर देता है।”

समीरा ने आगे लिखा, “जब आप अपने बच्चे को पूरी रात स्तनपान कराते हैं, उन रातों के लिए आपको कोई भी तैयार नहीं कर सकता। थकान की वजह से आपका शरीर जवाब दे देता है। पेट में आई सूजन के कम होने में वक्त लगता है, और प्रसव के बाद आज मेरा पांचवा दिन है।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह बेटी को अपनी बाहों में पाकर बेहद रोमांचित हैं।

फिल्म ‘तेज’ की अभिनेत्री ने उद्योगपति अक्षय वर्दे से 2014 में शादी की थी। 2015 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493