न्यूयॉर्क में अनुपम के घर पर ऋषि ने उठाया ‘फुल्के’ का लुत्फ

न्यूयॉर्क, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह ने यहां पर अभिनेता अनुपम खेर के घर पर लजीज भारतीय लंच का लुत्फ उठाया।

ऋषि ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह चपाती पकड़े नजर आ रहे हैं, वहीं अनुपम और नीतू मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में ऋषि ने लिखा है, “अनुपम खेर के घर लंच पर। लंबे वक्त के बाद मुझे आटे का अच्छा फुल्का खाने को मिला है। यह मजेदार खाना उनके फ्राईडे दादू ने बनाया है।”

वहीं, अनुपम ने एक दूसरी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वह अपने घर पर लंच के दौरान स्टार दंपत्ति को पाकर खुश हैं।

तस्वीर के कैप्शन में अनुपम ने लिखा, “घर पर लंच के लिए नीतू जी, ऋषि और संतोष को पाकर खुश हूं। जैसा कि नीतू जी ने बिल्कुल सही कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था हम न्यूयॉर्क में इस प्रकार मेरे घर पर मिलेंगे। लेकिन मैं हमेशा कहता हू कि ‘कुछ भी हो सकता है’। दत्तू उनके लिए खासतौर पर खाना पकाकर बेहद खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493