अमेरिका की मध्य-पूर्व शांति योजना से होगा निश्चित विनाश : ईरान

तेहरान, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि फिलिस्तीन मुद्दे के लिए अमेरिका की मध्य पूर्व शांति योजना से निश्चित विनाश होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के हवाले से कहा कि अली अकबर बेलायती ने यह बयान ईरान दौरे पर आए हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरौरी से बैठक के दौरान दिया।

वेलायती ने कहा, “तेहरान का दौरा ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुआ है जब अमेरिका की महत्वाकांक्षी योजना चर्चा के लिए तैयार है लेकिन यह निश्चित रूप से विनाश करेगी।”

उन्होंने कहा, “इस्लामिक गणराज्य ईरान और फिलिस्तीनी लोगों के बीच रिश्ते जड़ों से जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन मजबूत होते जा रहे हैं।”

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सोमवार को कहा कि विश्वासघाती अमेरिका की महत्वाकांक्षी योजना का सामना करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “इस खतरनाक साजिश का लक्ष्य फिलिस्तीनी पहचान को लोगों और युवाओं के बीच से खत्म करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493