योगी का फैसला: अयोध्या में बनेगी भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा

safe_image.phpभारत एक और रिकाॅर्ड बनाने जा रहा है। UP की योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया है। प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर होगी। अयोध्या में सरयू के कि’नारे स’टे 100 हे’क्टेअर भूमि पर प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

 
22 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हाई पा’वर कमेटी की बैठक हुई। इसमें डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या समेत कैबिनेट मंत्रियों ने प्रस्ताव पर फैसला लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरयू के किनारे 100 हेक्टेअर भूमि पर भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के कार्य को तेजी के साथ शुरू किया जाए।

भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ-साथ अयोध्या के विकास के लिए पूरी योजना तैयार होनी चाहिए। इसमें भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रेटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, पार्किंग, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग के साथ-साथ पर्यटकों के मूलभू’त सुविधाओं की व्यवस्था हो।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493