शफाक नाज को मिली डरावनी फिल्म करने की चुनौती

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ‘महाभारत’ और ‘चिड़ियाघर’ जैसे टीवी धारावाहिकों में नजर आने वाली अभिनेत्री शफाक नाज को बॉलीवुड की एक डरावनी फिल्म ‘मुश्किल : फियर बिहाइंड यू’ में अभिनय करने की चुनौती मिली है।

शफाक ने कहा, “मैं इस मूवी को लेकर रोमांचित हूं। इसकी कहानी का संदेश यही है कि अच्छाई की जीत होती है और बुराई पस्त हो जाती है। बहुत से लोग भूत पर यकीन नहीं करते, फिर भी डरावनी मूवी देखने का मजा लेते हैं। युवाओं से जुड़ने का मेरे लिए यह बेहतरीन मौका है।”

इस फिल्म के निर्देशक राजीव एस. रुइया और शफाक के साथ इसमें रजनीश दुग्गल, कुणाल रॉय कपूर, नाजिया हुसैन और पूजा बिष्ट ने अभिनय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493