इस्लामाबाद में लगे ‘अखंड भारत असली आतंक’ के बैनर

इस्लामाबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मोदी सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में धारा 370 को रद्द किए जाने को लेकर पाकिस्तान में तस्वीरों और भड़काऊ संदेशों वाले कई विवादास्पद बैनर दिखाई दिए। ऐसे ही एक बैनर पर लिखा था, ‘अखंड भारत असली आतंक’।

समाचारपत्र डॉन की बुधवार की रिपोर्ट में यह कहा गया।

‘अखंड भारत’ आमतौर पर इस विचार को संदर्भित करता है कि भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, तिब्बत, भूटान और बांग्लादेश के तहत आने वाली सारी भूमि को एक शासन प्रणाली के तहत एकीकृत किया जाना चाहिए।

पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से इन पोस्टरों और बैनरों को हटा दिया है जिनमें पाकिस्तान विरोधी बयान हैं।

इन पोस्टरों में राज्यसभा में कार्यवाही की एक वीडियो रिकॉडिर्ंग का स्क्रीनशॉट है, जब शिवसेना विधायक संजय राउत ने पाकिस्तान विरोधी बयान दिया था।

सोशल मीडिया पर इन पोस्टरों के वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने यहां ब्लू एरिया से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसे बैनर लगाने का जिम्मेदार माना जा रहा है।

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध प्रिटिंग बिजनेस से जुड़ा है और उसे गुजरांवाला के एक निवासी से उन बैनरों की छपाई का ऑर्डर मिला था।

पुलिस ने इस्लामाबाद में उसके प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया है और पूछताछ के लिए उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493