अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय मीटिंग के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्लादेश के उनके समकक्ष असद-उज-जमां खान से विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की. दो महीने पहले देश के गृह मंत्री का पदभार संभालने के बाद शाह की किसी विदेशी नेता के साथ यह पहली भेंटवार्ता थी.
इस बातचीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फेसबुक पर लिखा कि उन्होंने भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की. बता दें कि भारत और बांग्लादेश 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा को साझा करते हैं.
dharmpath.com dharmpath