भोपाल- भदभदा डेम के खुलेंगे गेट

भोपाल। कल भोपाल शहर में लगभग सवा चार इंच बारिश हो चुकी थी । देर रात में शहर के कई निचले इलाकों में जल भराव की सूचना थी। भारी बरसात के चलते निगम प्रशासन ने भी इंतजाम शुरू कर दिए थे। फायर बिग्रेड टीम में भी जिनकी दिन की ड्यूटी थी उन्हें वापस रात की ड्यूटी पर बुला लिया गया था। निगम आधिकारियों के अनुसार रात एक बजे ही बड़े तालाब का जल स्तर 1660.20 फीट पहुंच गया था। रात में ही यह स्तर फुल टैंक लेवल पर पहुंचने की स्थिति थी। इससे भदभदा के गेट खुलने की संभवना बन गई थी। अधिकारियों का कहना है कि देर रात हो जाने के कारण कोशिश होगी की दिन में ही भदभदा डैम के गेट खेले जाएं जिससे की कोई जान माल के हानि की आशंका से बचा जा सके। गौरतलब है कि बड़े तालाब का फुल टैंक लेवल 1660.80 फीट है।पिछले वर्षों में भी गेट खोले गए लेकिन फुल टैंक लेवल होने के पूर्व ही गेट खोल दिए गए ,सरकार पर कुछ भूमाफियों की सम्पत्ति बचाने के आरोप भी लगे थे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493