चैट शो की मेजबानी करेंगे अंशुल पांडे

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे टीवी शो के लिए मशहूर अभिनेता अंशुल पांडे आने वाले समय में एक चैट शो की मेजबानी करते नजर आएंगे, जिसमें सुखविंदर सिंह और अनु मलिक जैसे कई सेलेब्रिटी गेस्ट पधारेंगे।

अंशुल ने कहा, “मैं एक चैट शो की मेजबानी कर रहा हूं। ऐसा मैं पहली बार कर रहा हूं और मैं वाकई उत्साहित हूं। इसके साथ ही यह मुझे कहीं ज्यादा जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है क्योंकि मैं बॉलीवुड की हस्तियों संग उनकी जिंदगी और काम के बारे में बात करूंगा।”

इस शो का शीर्षक ‘बॉलीवुड बैंडिट्स’ है और शो बॉक्स चैनल पर इसे 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493