रायपुर 12 अगस्त 2019। सड़क हादसे में विधायक अमितेश शुक्ल बाल-बाल बच गये। घटना उस वक्त हुई, जब वो राजिम क्षेत्र के लचकेरा गांव में स्थित लचकेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गये, जबकि विधायक को मामूली चोट आयी है।
आखिरी सोमवार की वजह से आज विधायक का पूरे क्षेत्र में कार्यक्रम था, वो लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान भोले की पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी कड़ी में वो लचकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा कार्यक्र में शामिल होने जा रहे थे। देर शाम फिंगेश्वर के महासमुंद प्रमुख मार्ग में सरार नाला के करीब विधायक का काफिला एक जानवर को बचाने के चक्कर में आपस में टकरा गयी। पायलेटिंग गाड़ी से विधायक की गाड़ी टक्कर हो गयी, जिसके बाद ये हादसा हो गया।
गाड़ी में फंसे विधायक तत्काल पीएसओ की मदद से बाहर निकाला गया। विधायक अमितेश शुक्ल को मामूली चोट आयी है। टक्कर कितनी भीषण थी उसका उसी बात से पता चलता है कि विधायक की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। विधायक ने घटना के बाद फोन पर खुद के सकुशल होने की बात बतायी, उन्होंने कहाकि – बाबा की कृपा से उनकी जान बच गयी।
dharmpath.com dharmpath