रायपुर : श्री भूपेश बघेल ने किया नवा रायपुर में मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों और विधायकों के आवास के लिए स्थल निरीक्षण

C78E368F83E604ED23EF749323D2784B मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर 24 मंे मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगणों के आवास, विधायक विश्राम गृह और अधिकारियों के आवास के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीलम एक्का ने सेक्टर 24 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री निवास, विधायक विश्राम गृह और अधिकारियों के आवास के लिए जल्द डी.पी.आर. तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन आवासों के नजदीक मंत्रीगणों के स्टाफ के लिए ट्रांजिट हास्टल बनाने भी कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य साल भर के भीतर पूर्ण करने के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार कर ली जाए। आवासों के नजदीक जरूरी जन सुविधाओं के लिए नजदीक में मार्केट विकसित किया जाए। यहां मनोरंजन के लिए पार्क, सिनेमा गृह आदि बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के आवास निर्माण से यहां बसाहट बढ़ेगी और रायपुर शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493