यमन में झड़प, 9 मरे

सना, 20 जनवरी (आईएएनएस)। यमन की राजधानी सना में राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड और शिया हॉथी मिलिशिया के बीच संघर्ष में नौ लोगों की मौत हो गई।

यमन के सूचना मंत्री नाडिया अल-सक्काफ ने बताया कि घटना सोमवार सुबह की है। मरने वालों में चार आम नागरिक, तीन हॉथी लड़ाके तथा राष्ट्रपति के दो सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चिकित्सा सूत्रों ने 79 के मारे जाने की पुष्टि की है, जिनमें से अधिकतर आम नागरिक हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, हॉथी गिरोह के सदस्यों ने सोमवार रात में राष्ट्रपति अब्द-रब्बु मंसूर हादी से मुलाकात की और उनके दफ्तर के अगवा कर्मचारी को संविधान के मसौदे में कुछ परिवर्तन की शर्त पर रिहा करने के लिए तैयार हो गए।

सना में संघर्ष की यह ताजा घटना हॉथी गिरोह द्वारा देश के मसौद संविधान पर विवाद के कारण शनिवार को राष्ट्रपत कार्यालय के कर्मचारी अहमद अवाद बिन मुबारक को अगवा कर लिए जाने के बाद सामने आई।

हॉथी गिरोह ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि देश के प्रभावी राजनीतिक दल मसौदा संविधान को मंजूरी न दें, इसलिए मुबारक को अगवा किया गया था।

मसौदा संविधान के अनुसार, यमन छह संघीय क्षेत्रों में विभाजित होगा, लेकिन हॉथी गिरोह देश का विभाजन केवल दो क्षेत्रों में चाहता है।

हॉथी गिरोह और सरकार के बीच सोमवार दोपहर संघर्ष विराम समझौते हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493