नई दिल्ली- पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई। एम्स के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जेटली को सांस लेने में तकलीफ नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उनका गुरुवार को डायलसिस किया गया था।
शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने एम्स पहुंचकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई वरिष्ठ नेता एम्स पहुंचकर जेटली का हालचाल ले चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath