लक्मे फैशन वीक : चौथे दिन पूजा, डायना और तारा का जलवा

मुंबई-| लक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2019 के चौथे दिन शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े, डायना पेंटी और तारा सुतारिया ने रैम्प पर अपना जलवा बिखेरा। डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए पूजा शो स्टॉपर बनीं, जबकि डायना और तारा ने क्रमश: रिद्धि मेहरा और मशहूर ऋतु कुमार के लिए शो का समापन किया।

‘मोहेंजो दारो’ अभिनेत्री पूजा ने मीनाकारी डिजाइन से सजी एक बैंगनी रंग की लहंगा चोली पहनीं और इसके साथ उन्होंने एक सिल्वर दुपट्टा लिया था। इस परिधान के साथ उनका मेकअप ग्लॉसी था।

अपने इस लुक पर उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से इसी लुक को चुनना पसंद करूंगी, क्योंकि यह पारंपरिक परिधान को एक मॉडर्न ट्विस्ट देता है।”

वहीं तारा इस मौके पर बोहो लुक में नजर आईं। वह सफेद रंग की फूल-स्लीव्स ब्लाउज के साथ स्लिप ड्रेस में नजर आईं। ड्रेस में लॉन्ग टैसल्स की लेयरिंग थी और इसके साथ तारा ने घुटने तक के लंबे बूट्स पहने थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493