अभिनेत्री एनी कर्कब्राइड नहीं रहीं

लंदन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय अमेरिकी टीवी धारावाहिक ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ में डेरड्रे बारलो की भूमिका निभाने वाली अनुभवी अभिनेत्री एनी कर्कब्राइड नहीं रहीं। वह 60 साल की थीं और कुछ समय से बीमार थी।

वेबसाइट ‘बीबीसी डॉट कॉम’ के अनुसार, आईटीवी ने जानकारी दी कि एनी ने मैनचेस्टर के अस्पताल में आखिरी सांस ली।

एनी के पति डेविड बेकेट, ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ के सभी कलाकार और कर्मचारी उनकी मौत से बेहद दुखी हैं।

एनी के सहकलाकार विलियम रोशे ने कहा कि एनी की कमी बहुत खलेगी, रोशे ने धारावाहिक में एनी के पति की भूमिका निभाई थी।

रोशे ने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से एनी की मौत का दुख है। हमने 40 सालों से ज्यादा समय तक साथ काम किया। वह एक बेहद जीवंत और प्यारी महिला थीं। उनकी हंसी से ही उनकी उपस्थिति का एहसास हो जाता था।”

एनी ने 1972 में ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ में डेरड्रे हंट की भूमिका के लिए काम करना शुरू किया था, जिनके किरदार को बड़े चश्मे और कड़क आवाज के लिए जाना जाता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493