गायक एकॉन पर मुकदमा

लॉस एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर गायक-गीतकार एकॉन पर एक ठेकेदार ने उसकी बकाया राशि न देने पर 36,000 डॉलर का मुकदमा दर्ज कराया है।

ठेकेदार का आरोप है कि एकॉन ने जॉर्जिया स्थित अपने आवास की मरम्मत कराई थी, लेकिन उसे 36,000 डॉलर की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, 41 वर्षीय एकॉन पर ड्यूरेबल स्टील स्ट्रक्चर्स कंपनी की 36,765 डॉलर की देनदारी बनती है।

इससे पहले 2012 में भी एक अन्य कंपनी ने इसी घर की मरम्मत का मेहनताना न देने पर एकॉन पर 50,000 डॉलर से अधिक का मुकदमा दर्ज कराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493