पाकिस्तान : पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने इमरान पर मुकदमा किया

इस्लामाबाद, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश इफ्तेकार मुहम्मद चौधरी ने पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक इमरान खान के खिलाफ मंगलवार को 20 अरब रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

द न्यूज इंटरनेशनल की रपट के मुताबिक, पिछले साल अगस्त में इमरान खान ने न्यायमूर्ति चौधरी के खिलाफ आरोप लगाया था कि वह 2013 में हुए आम चुनाव में हेराफेरी में शामिल थे।

चौधरी के कानूनी टीम में शामिल रजा मुदस्सिर, तौफीक आसिफ और अहसानुद्दीन ने मुकदमे का मसौदा तय किया, जिसे यहां की एक अदालत में दाखिल किया गया।

पिछले साल चौधरी ने इमरान खान को उनके खिलाफ बोले गए मानहानिकारक टिप्पणी पर एक कानूनी नोटिस भेजा था।

इस नोटिस के जवाब में इमरान के वकील ने सफाई जारी की थी, जिसके बाद इफ्तेकार चौधरी ने नोटिस वापस ले लिया था।

हालांकि मंगलवार को चौधरी ने इमरान खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कराया है।

न्यायमूर्ति नाजिर अहमद गजाना ने इस मामले में इमरान खान से उनका पक्ष मांगा है और उन्हें आदेश दिया है कि वे 29 जनवरी तक अदालत के सामने पेश हों।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493