कमल हासन की ‘इंडियन-2’ की शूटिंग ग्वालियर में होगी

चेन्नई, 1 नवंबर- अभिनेता कमल हासन की आगामी फिल्म ‘इंडियन-2’ की शूटिंग फिलहाल ग्वालियर में शिफ्ट कर दी गई है। फिल्म की टीम ने हाल ही में भोपाल में 40 करोड़ रुपये के बजट के साथ एक प्रमुख एक्शन एपिसोड शूट किया है। स्टाइलिस्ट और डिजाइनर अमृता राम ने ‘इंडियन-2’ के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अभी ग्वालियर में चल रही है।

टीम ने इससे पहले भोपाल में 2,000 जूनियर कलाकारों के साथ एक प्रमुख एक्शन सीक्वेंस शूट किया। शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं।

‘इंडियन-2’ 1992 की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘इंडियन’ की सीक्वल है। दो दशकों के बाद हासन और शंकर मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और प्रिया भवानी शंकर भी शामिल हैं।

इस साल की शुरुआत में पोंगल के मौके पर फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया गया था। फिल्म की टीम जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग के लिए ताइवान भी जाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493