फिर शो मेजबान बनने चले रोहित रॉय

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन रियालिटी शो ‘झलक दिखला जा’ व ‘द बैचलरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका’ की मेजबानी कर चुके अभिनेता रोहित रॉय छोटे पर्दे पर अब एक क्राइम शो के मेजबान होंगे।

रोहित ने इसकी घोषणा ट्विटर पर की। हालांकि, उन्होंने शो से संबंधित ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

रोहित ने एक ट्वीट में लिखा, “डिस्कवरी चैनल पर एक नए शो की मेजबानी कर रहा हूं..समर्थन करने के लिए आपका शुक्रिया।”

रोहित का यह अपराध शैली वाला पहला शो नहीं है। वह इससे पहले अपराध आधारित शो ‘एंकाउंटर’ की एक कड़ी में इंसपेक्टर मिलिंद मांडलिक की भूमिका निभा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493