जया, गुलजार ने ‘शमिताभ’ का संगीत जारी किया

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार आर. बाल्की की महत्वकांक्षी फिल्म ‘शमिताभ’ का संगीत मंगलवार को अभिनेत्री जया बच्चन और गीतकार गुलजार ने फिल्म की पूरी कास्ट की मौजूदगी में जारी किया।

समारोह में संगीतकार इलैयाराजा को भी सम्मानित किया गया। ‘शमिताभ’ के गायकों और संगीतकारों सहित फिल्म के मुख्य कलाकार अमिताभ और धनुष ने भी लाइव प्रस्तुतियां पेश कीं।

इरोज इंटरनेशन द्वारा प्रस्तुत और आर. के. दमानी, सुनील लूला, गौरी शिंदे, राकेश झुनझुनवाला और अभिषेक बच्चन के सहनिर्माण में बनी ‘शमिताभ’ में अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म छह फरवरी को प्रदर्शित हो रही है।

फिल्म के संगीत लांच में फिल्म की टीम के अलावा अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन, जया बच्चन, श्रुति हासन और तब्बू भी मौजूद रहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493