झारखंड चुनाव : झाविमो ने 37 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

रांची- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 37 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी की। झाविमो ने यहां दूसरी सूची जारी करते हुए बताया कि 37 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। पोड़ैयाहाट के निवर्तमान विधायक प्रदीप यादव को पार्टी ने एकबार फिर इसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा लोहरदगा से पवन तिग्गा, मनिका से राजपाल सिंह, बहरागोड़ा से हरमोहन महतो, घाटशिला से डॉ़ सुनीता और पोटका से नरेश मुर्मू उम्मीदवार होंगे, जबकि बोकारो से डॉ़ प्रकाश सिंह, गोड्डा से फूल कुमारी, सारण से उदय कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह, जमशेदपुर (पूर्वी) से अभय सिंह, जबकि जमशेदपुर (पश्चिमी) से पंकज साव, सरायकेला से अनिल सोरेन तथा चाईबासा से चंदामुनी बालमुचु पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बनाए गए हैं।

इससे पहले झाविमो ने नौ प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। मरांडी ने इस विधनसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493