लॉस एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां का कहना है कि वह जब गर्भवती थीं, तो उन्हें अपने शो ‘कीपिंग अप विद कर्दशियन्स’ के लिए फोटो खिंचवाना या वीडियो बनवाना कतई नहीं सुहाता था।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, किम ने ‘क्लोजर’ पत्रिका को बताया, “कुछ ऐसे क्षण हैं, जब मन होता था कि मीडिया मेरी तस्वीरें न खींचे, विशेषकर जब मैं गर्भवती थी और मोटी दिखती थी।”
लेकिन इसके बावजूद किम अपना शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स’ नहीं छोड़ना चाहती थीं।
34 वर्षीया किम ने पूर्व में इस बारे में बताया था कि उनके लिए गर्भावस्था, वजन का बढ़ना व बेटी नॉर्थ के जन्म के बाद वजन घटाना कैसे चुनौतीपूर्ण था। लेकिन अब जब उनकी एक साल की बेटी उन्हें सुबह में प्यार करती है, तो किम के लिए वह दिन का सबसे अच्छा समय होता है।
किम ने कहा, “मेरी आंखें खुलेंगी और वह अपनी नाक मेरे चेहरे पर फेरने लगेगी। मैं आंखे खोलती हूं और वह मुझे देखकर कुछ ऐसे प्रतिक्रिया देती हूं कि ‘ओह, आप यहां हो।’ यह मेरे दिन की सबसे प्यारी व मनपसंद चीज है।”
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath