बीजिंग-चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) का 5जी न्यू मीडिया मंच औपचारिक रूप से ऑनलाइन हो गया। यह सीएमजी द्वारा 5जी प्लस 4के/8के प्लस एआई समेत नई तकनीकों के आधार पर बना न्यू मीडिया का फ्लैगशिप है। सीएमजी के प्रमुख शन हाईशुंग ने बताया कि सीएमजी राष्ट्रीय वीडिया और ऑडियो मीडिया का लाभ उठाकर इस न्यू मीडिया मंच को मुख्यधारा के मीडिया और व्यापक उपभोक्ताओं को जोड़ने, साइबर तकनीक का उपयोग कर प्रचार करने के माध्यम के रूप में निर्मित करेगा।
वर्तमान में चीनी नेटिजनों की संख्या 85 करोड़ 40 लाख तक जा पहुंची है, जिनमें 99.1 प्रतिशत लोग मोबाइल फोन के नेटिजन हैं।
dharmpath.com dharmpath