अभिनय के अलावा भी कुछ करना चाहती हैं एमिली

लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमिली ब्लंट का कहना है कि वह अपनी स्टारडम से अलग किसी अन्य काम को करके भी लोकप्रिय होना चाहेंगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एमिली (31) ने ब्रिटिश समाचारपत्र ‘द टाइम्स’ को बताया कि उन्हें काम करने का तरीका आता है, जिसकी बदौलत उन्हें मनोरंजन जगत में अच्छा मुकाम मिला है। वह जोर देती हैं कि वह अपनी इस प्रतिभा को और निखारना चाहेंगी।

स्टारडम में अच्छा होने की बात सुनकर एमिली ने प्रत्युत्तर में कहा, “ईश्वर, मैं अन्य कामों में भी बढ़िया होना चाहूंगी, लेकिन मैं जानती हूं कि आपका क्या मतलब है। कुछ लोग इससे खीझे हुए हैं। मेरे खयाल से मैं एक अच्छी कामगार हूं।”

दमदार अभिनय करने वाली एमिली शुरुआत में बहुत अच्छी वक्ता नहीं थीं। वह बचपन में हकलाती थीं।

उन्होंने कहा, “मैं फर्राटेदार तरीके से सर्वप्रथम स्कूल के एक नाटक में बोली थी। उस वक्त मैं नौ साल की थी।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493