राजपक्षे आवास की तलाशी से नाराज

कोलंबो, 21 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे दक्षिणी प्रांत स्थित उनके घर की पुलिस द्वारा मंगलवार को ली गई तलाशी के लिए मैत्रीपाला सिरिसेना नीत नई सरकार की आलोचना की है। यह तलाशी पुलिस ने एक महंगी कार के लिए ली थी।

राजपक्षे ने बुधवार को असगिरिया मंदिर के दौरे के दौरान कहा कि 1931 से पहली बार राजपक्षे परिवार के आवास की पुलिस ने तलाशी ली है।

उन्होंने कहा कि क्या यह तलाशी मौजूदा सरकार की सुशासन नीति का हिस्सा है।

राजपक्षे ने कहा कि राजनीतिक प्रेरित होकर प्रताड़ित करने और हिंसा की घटनाएं देश भर में जारी हैं और सरकार को इस पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493