जल्द प्रदर्शित होगा ‘पिस्साउ’ का तेलुगू संस्करण

चेन्नई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल आई तमिल फिल्म ‘पिस्साउ’ का तेलुगू संस्करण ‘पिसाची’ जल्द ही सिनेमाघरों में आ सकता है।

फिल्मकार मिस्किन निर्देशित फिल्म परालौकिक प्रेम कहानी पर आधारित है।

फिल्म के डबिंग अधिकार खरीदने वाले निर्माता सी. कल्याण ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म का मूल संस्करण काफी हिट रहा। सिर्फ व्यावसायिक रूप से नहीं बल्कि समीक्षकों ने भी फिल्म की सराहना की। वास्तव में इसका एक पारंपरिक प्रेम कहानी न होना ही दर्शकों को पसंद आया। मुझे लगता है कि फिल्म का तेलुगू संस्करण भी सफल साबित होगा।”

उन्होंने कहा, “फिल्म जनवरी के अंत में या अगले महीने की शुरुआत में प्रदर्शित हो सकती है।”

एक आत्मा के प्रेम में पड़ने की कहानी पर आधारित फिल्म में नवोदित कलाकार नागा और प्रज्ञा मार्टिन ने ‘पिसाची’ में मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म के मूल संस्करण के निर्माता बाला हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493