इन्दौर-गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इंदौर जिले में ध्वजारोहण करेंगे। जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिले में ध्वजारोहण करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर जिले में ध्वजारोहण करेंगे, साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी होंगे। यहां स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और झांकियां भी सजाई जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath