Monday , 17 June 2024

Home » राज्य का पन्ना » दिग्विजय का भाजपा पर पलटवार

दिग्विजय का भाजपा पर पलटवार

January 24, 2020 9:29 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on दिग्विजय का भाजपा पर पलटवार A+ / A-

भोपाल-इटारसी आयुध निर्माणी फैक्ट्री के इंटक कार्यक्रम में पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस को झगड़े, विवाद, दंगे के अलावा कोई काम नहीं है। आरएसएस के लोग यह भूल जाते है कि जनसंख्या गरीबी से जुड़ी हुई है। गरीब आदमी और गरीब परिवार के यहां अधिक बच्चे मिलेंगे। पढ़े-लिखे के यहां कम मिलेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री को भी झूठा कहा। उन्होंने कहा कि देश में जो संविधान बरसों पहले कांग्रेस ने लागू कराया था उसकी मूल भावना सामाजिक समरसता है। मगर कुछ लोग संविधान की मूल भावना को बदलने का प्रयास कर रहे हैं जिसे कांग्रेस कभी नहीं होने देगी। देश के प्रधानमंत्री कभी कुछ बोलते हैं और कभी कुछ कहते हैं। ऐसा झूठा प्रधानमंत्री आज तक नहीं देखा है। राजगढ़ में कलेक्टर एसडीएम के थप्पड़ मारने पर दिग्विजय ने कहा कि अगर गुंडे गाली दें और कलेक्टर ने मार दिया तो क्या गुनाह किया।

दिग्विजय का भाजपा पर पलटवार Reviewed by on . भोपाल-इटारसी आयुध निर्माणी फैक्ट्री के इंटक कार्यक्रम में पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भोपाल-इटारसी आयुध निर्माणी फैक्ट्री के इंटक कार्यक्रम में पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि Rating: 0
scroll to top