पाकिस्तान : पंजाब मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं पर जींस पहनने की पाबंदी

फैसलाबाद, 24 जनवरी –पाकिस्तान के पंजाब मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने एक फरमान जारी कर छात्रों व छात्राओं को जींस पहनकर कॉलेज आने से मना कर दिया है। प्रबंधन ने मेडिकल के छात्र व छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म लागू किया है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में कॉलेज प्रबंधन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि छात्र व छात्राओं के लिए जींस के साथ-साथ टीशर्ट, स्कर्ट, जॉगर जैसी चीजों को पहनने पर भी सख्त मनाही है।

अधिसूचना में कहा गया है कि तीन फरवरी से यह पाबंदी लागू होगी। इस तारीख से छात्राओं को सफेद शलवार, सफेद कमीज, गुलाबी दुपट्टा और काले रंग के जूते पहनकर कॉलेज आना होगा। यही उनका यूनिफार्म होगा। छात्रों को सफेद शलवार व सफेद कमीज या सफेद शर्ट और ग्रे पैंट पहनकर मेडिकल कॉलेज पढ़ाई करने के लिए आना होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493