ऑस्कर नामित ‘व्हिपलैश’ भारत में होगी रिलीज

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। डैमियन चैजेल निर्देशित व 87वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित फिल्म ‘व्हिपलैश’ 20 फरवरी को भारत में रिलीज होगी।

फिल्म में माइल्स टेलर, जे.के.सिम्पसन और पॉल रीजर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म पांच श्रेणी में नामित हुई है जिनमें बेस्ट मोशन पिक्चर और बेस्ट सपोर्टिग एक्टर भी शामिल है।

इसे भारत में पिक्चर्सवर्क और पीवीआर पिक्चर्स के सहयोग से रिलीज किया जाएगा।

‘व्हिपलैश’ ऑस्कर समारोह से पहले रिलीज हो रही है।

ऑस्कर पुरस्कार का आयोजन 22 फरवरी को लॉस एंजेलिस में होगा और भारतीय समयानुसार इसे 23 फरवरी की सुबह देखा जा सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493