देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है : हेमंत सोरेन

रांची, 11 फरवरी-| दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। हेमंत ने कहा, “जनता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है। मैं अरविंद केजरीवाल को मुबारकबाद, बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जिस तरह मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में सफलता मिली है, यह प्रदर्शित करता है कि सकारात्मक रूप से जनहित में काम करने पर किसी भी सरकार को जनता का प्यार और समर्थन मिलता है।

मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा, “काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती है। अब देश में धर्म, समुदाय, जात-पात और झूठ की राजनीति नहीं चलेगी। देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493