बिग बी ने ट्विटर पर लता और आशा के बचपन की तस्वीर साझा की

मुंबई, 11 फरवरी – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले के बचपन की तस्वीर साझा की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता और आशा फ्रॉक और स्कर्ट-ब्लाउज में नजर आ रही हैं। लता मंगेशकर ने आज सुबह ट्वीट कर अपने आध्यात्मिक गुरु पंडित जम्मू महाराज और दिवंगत कवि नरेंद्र शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लता मंगेशकर के इस ट्वीट के जवाब के रूप में बिग बी ने दोनों दिग्गज बहनों की यह पुरानी तस्वीर साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लता जी और आशा जी के बचपन का चित्र। आज लता जी के ट्वीट में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गुरुओं को याद किया और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया। टेलीपैथी!”

इस पर कमेंट करते हुए उनके एक प्रशंसक ने लिखा, “ओल्ड इज गोल्ड सर।”

एक ने लिखा, “आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493