उद्धव ठाकरे 7 मार्च को जाएंगे अयोध्या

मुंबई, 22 फरवरी – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को कार्यालय संभालने के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में अयोध्या का दौरा करेंगे। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि पार्टी प्रमुख ठाकरे दोपहर में रामलला के दर्शन करेंगे और बाद में सरयू नदी के किनारे में होने वाली आरती में शामिल होंगे।

राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया, जिसमें कहा गया है, “आइए हम सात मार्च को ऐतिहासिक बनाते हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ असंख्य शिवसैनिकों सहित अयोध्या चलते हैं। दोपहर में श्री राम दर्शन और शाम को सरयू आरती। (सभी) ऐतिहासिक समारोह में शामिल हों।”

यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है, जब इससे एक दिन पहले ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं सहित कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी।

पिछले महीने ही महा विकास अगाड़ी में शिवसेना की सहयोगी पार्टियों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और कांग्रेस के साथ पार्टी में असंतोष की खबरों के बीच शिवसेना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अयोध्या यात्रा के बाबत जानकारी साझा की थी।

पिछले साल 2018 में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साथ राज्य और केंद्र में सरकार में पार्टी के रहते हुए अयोध्या की यात्रा की थी। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी स्वागत किया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493