मप्र:सीहोर मे प्रेमी युगल को सरे आम भीड़ ने धुना, युवक के काटे बाल

सीहोर – मध्यप्रदेश के ​सीहोर जिले में एक प्रेमी युगल की सरेआम पिटाई कर दी गई । घटना का वी​डियो खूब वायरल हो रहा है भीड़ ने प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की और युवक के बाल तक काट दिए।
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।
घटना सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र की है जहां प्रेमी जोड़े की पिटाई का यह मामला सामने आया है।
हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस के समक्ष दर्ज नही ​कराई है।
इस संबंध को संज्ञान में लेते हुए एडिशनल एसपी ने थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैंं।
गौरतलब है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रेमी जोडे की बीच सडक पर जमकर पिटाई की और युवक के कैंची से बाल काट दिए। वीडियो में पीडित युवक व युवती हाथ जोडकर भीड से माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस महकमा सख्त कार्रवाही की बात कह रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493