झाबुआ। अंचल में मंगलवार से त्योहारिया हाट लगेंगे। अब एक सप्ताह तक इनमें भगोरिया पर्व के लिए कपड़े, श्रृंगार सामग्री आदि की जमकर खरीदी होगी। वजह यह है कि अगला जो हाट रहेगा, वही भगोरिया रहेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सीधा गणित यह है कि जितने अधिक त्योहारिया हाट आबाद रहेंगे, उतना ही भगोरिया पर्व चमकेगा। 25 फरवरी से 2 मार्च तक जगह-जगह त्योहारिया हाट लगेंगे। इसके बाद 3 से 9 मार्च तक भगोरिया हाट लगेंगे। भगोरिया पर्व में आदिवासी लड़कियां सज-धजकर आती हैं और आदिवासी लड़के जिस लड़की को पसंद करते हैं, उसके चेहरे पर गुलाल लगा देते हैं, यदि उस लड़की को भी वह लड़का पंसद होता है तो वह उस लड़के के चेहरे पर वापस गुलाल लगाती है। इस मेले में ऐसे वैवाहिक संबंध तय किए जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath