काबुल, 26 फरवरी- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पुलिस डिस्ट्रिक्ट छह में बुधवार दोपहर विस्फोटकों से भरे मोटरबाइक में धमाका होने के बाद कम से कम 10 लोग घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद सूत्र ने नाम न उजागर करने की शर्त पर समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “मैंने 10 घायल व्यक्ति को देखा, जो खून से लथपथ पड़े थे। मोटरसाइकिल विस्फोट स्थानीय समयनुसार 3.30 बजे हुआ।”
अभी तक घटना के संबंध में किसी सुरक्षा पदाधिकारी ने बयान नहीं दिया है।
dharmpath.com dharmpath