छग : रायपुर में महापौर सहित अन्य के ठिकानों पर आयकर की दबिश

रायपुर, 27 फरवरी – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयकर विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महापौर एजाज ढेबर सहित कई प्रमुख लोगों के ठिकानों पर दबिश दी है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, कर चोरी के संदर्भ में कई शिकायतें मिली थी, उसी के चलते आयकर विभाग के दस्तों ने महापौर एजाज ढेबर के कई ठिकानों के अलावा एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, शराब कारोबारी व अन्य के ठिकानों पर एक साथ गुरुवार की सुबह दबिश दी। महापौर एजाज ढेबर की गिनती मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों के तौर पर होती है।

सूत्रों के अनुसार, एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर यह छापे मारे गए हैं। आयकर विभाग के दल संबंधितों के ठिकानों पर उपलब्ध कागजात को खंगाल रहे है। जिन कारोबारियों और अफसर के यहां दबिश दी गई है, वे सभी आपस में जुड़े हुए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493