बजट सत्र में सरकार को घेरने बीजेपी ने तैयार की रणनीति

भोपाल- मध्यप्रदेश के आगामी बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने नई रणनीति तैयार की है। इस रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए मध्यप्रदेश में बीजेपी के आला नेताओं की ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को एक बैठक भोपाल स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में हुई।

इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान संभागवार विधायकों की बैठक ली गई और तमाम पदाधिकारियों ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। इस एकजुटता को विधानसभा उपचुनावों, राज्यसभा चुनाव,बजट सत्र में दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही,सत्र में विधायकों की समस्या और क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493