भाजपा विधायक शरद कौल,शहडोल ने दिखाया भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व को आइना

शहडोल-बीजेपी विधायक शरद कोल ने एक बार फिर से ​बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है,बीजेपी विधायक ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS पर निशाना साधा है। बीजेपी विधायक ने कहा​ कि एसटी एससी वर्ग की अनदेखी संगठन द्धारा लगातार की जा रही है। उन्होने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में सरकार तो बन नहीं पाएगी और साथ ही जमानत भी जप्त होगी।

शरद कोल ब्योहारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के ​विधायक हैं। वहीं शरद कोल ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की तारीफ भी की है। बता दें कि शरद कोल इसके पहले भी बीजेपी की टेंशन बढ़ा चुके हैं,मध्य प्रदेश विधानसभा में एक विधेयक पर मत विभाजन के दौरान कमलनाथ सरकार को शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा से बीजेपी विधायक ने समर्थन दे दिया था,उस दौरान भी उन्होने कमलनाथ सरकार की तारीफ की थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493