डिंडौरी के पत्रकार भीमशंकर साहू को सम्मानित किया गया राज्य स्तरीय देवलिया सम्मान से

भोपाल-डिंडौरीडॉटनेट के डिप्टी एनई भीमशंकर साहू को रविवार को भोपाल के सप्रे संग्रहालय में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया सम्मान-2020 प्रदान किया। शहपुरा के करौंदी निवासी आंचलिक पत्रकार भीमशंकर को यह सम्मान आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी में आंचलिक पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए हासिल हुआ है। भुवनभूषण देवलिया व्याख्यानमाला समिति की ओर से माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में आयोजित समारोह में भीमशंकर को शॉल, श्रीफल, गुलदस्ता और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के संयोजक कीर्ति देवलिया और सचिव सतीश एलिया ने बताया, सम्मान समारोह के बाद भुवनभूषण देवलिया की स्मृति में मीडिया: प्रतिबद्धता और पक्षधरता का सवाल विषय पर स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन भी किया गया। इसमें मध्यप्रदेश माध्यम के संपादक पुष्पेंद्रपाल सिंह, पंडित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कमल दीक्षित समेत अन्य विद्वतजनों से अपनी बात रखी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493