कोरोना वायरस संक्रमण के चलते श्रीलंका ने 16 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की

कोलंबो, 15 मार्च – श्रीलंका सरकार ने कल (सोमवार 16 मार्च को) देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 10 होने के बाद रविवार को यह ऐलान किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार एक बयान में सरकार के सूचना विभाग ने कहा कि पूरे देश में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 16 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। सभी व्यवसाय, दुकानों को बंद रखने के साथ लोगों से घर के अंदर रहने का अनुरोध किया गया है।

इसके साथ ही, 20 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

देश में बीमारी के 10 पुष्ट मामलों के अलावा 100 संदिग्धों को निगरानी में रखा गया है।

इनमें से अधिकतर अभी हाल ही में इटली से लौटें हैं। सभी को अलग-थलग रखा गया है।

सरकार ने फ्लू जैसे लक्षणों से पीड़ित सभी लोगों को संबन्धित 11 अस्पतालों में तुरंत जांच कराने को कहा है। इन अस्पतालों में जांच परीक्षण सुविधा प्रदान की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अनिल जसिंगे ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि आने वाले दिनों में इटली से लौटने वाले श्रीलंका के नागरिकों में अधिक संख्या में मामलों के रिपोर्ट होने की आशंका है।

वर्तमान में श्रीलंका सरकार ने यूरोप, दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों से आने वाले श्रीलंकाई नागरिकों को बट्टिकलोआ और कंडाकाडु के क्वॉरन्टीन में ले जाया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493