वूमन ऑन टॉप सबसे खतरनाक सेक्स पोजिशन

लंदन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। यौन संबंध बनाने के दौरान अक्सर पुरुष की दिलचस्पी महिलाओं को ऊपर (वूमन ऑन टॉप) रखने की होती है, लेकिन ऐसा करना पुरुषों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि पुरुषों के जननांग में फै्रक्चर (पेनाइल फ्रैक्चर) के अधिकांश मामले इसी सेक्स पोजिशन के कारण सामने आते हैं।

कनाडा के शोधकर्ता दल के एक लेखक ने लिखा, “हमारे अध्ययन में यह बात सामने आई है कि वूमन ऑन टॉप पोजिशन सबसे खतरनाक सेक्स पोजिशन है, जो पेनाइल फ्रैक्चर का अहम कारण बनता है।”

टेलीग्राफ की रपट के मुताबिक, अध्ययन के लिए ब्राजील के शहर कैंपिनास के तीन अस्पतालों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया।

इस दौरान उन्होंने 13 साल की समयावधि में संदिग्ध पेनाइल फ्रैक्चर से पीड़ित लोगों का साक्षात्कार लिया।

इनमें से आधे लोगों ने कहा कि जननांग में दर्द महसूस होने से पहले उन्हें टूटने की आवाज सुनाई दी। जबकि कुछ ने सूजन होने की भी बात कही।

लेखक ने कहा, “हमारे निष्कर्ष में इस बात का खुलासा हुआ है कि वूमेन ऑन टॉप पोजिशन में प्राय: महिला अपने पूरे वजन के साथ गति को नियंत्रित करती है। इस अवधि में गलत दिशा में अचानक प्रवेश के प्रयास के कारण पेनाइल फ्रैक्चर होता है।”

साथ ही कहा गया, “वहीं इसके उलट इसी पोजिशन में जब गति का नियंत्रण पुरुष के हाथ में होता है, तो पेनाइल फ्रैक्चर की संभावना कम होती है।”

यह अध्ययन पत्रिका ‘यूरोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493