मप्र: दिग्विजय सिंह ने संभाली विधायकों को लाने की कमान ,हिरासत में लिए गए

बेंगलुरु, 18 मार्च – मध्य प्रदेश राजनीतिक संकट पर शीर्ष अदालत की सुनवाई से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बुधवार अल सुबह बेंगलुरु पहुंचे और रामदा होटल जाने की कोशिश की, जहां कांग्रेस के बागी विधायक ठहरे हुए हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह को उस होटल में जाने से रोक दिया गया जिसके बाद वह धरना पर बैठ गए। अब, बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सिंह digvijay singhको रामदा रिसार्ट के पास एहतियातन हिरासत में लिया गया था क्योंकि बागी विधायकों से मिलने के लिए प्रवेश देने से इनकार करने के बाद वह विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे।”

शहर के उत्तरी उपनगर के रिसॉर्ट और उसके आसपास भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं राज्यसभा उम्मीदवार हूं मुझे विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं है।”

इससे पहले, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर दिग्विजय सिंह की एयरपोर्ट पर अगवानी की।

शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और हमारी अपनी राजनीतिक रणनीति है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493