महामारी से निपटने में चीन की क्षमता पश्चिमी देशों से कहीं अधिक : मार्टिन जैक्स

बीजिंग- कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विभाग में एक वरिष्ठ प्रोफेसर मार्टिन जैक्स ने कहा कि महामारी से निपटने में चीन की क्षमता पश्चिमी देशों से कहीं अधिक है। मार्टिन जैक्स ने एक इंटरव्यू में कहा कि अब की स्थिति को देखते हुए लगता है कि चीन महामारी से निपटने में सक्षम रहा है। अब नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। ऐसा लगता है कि चीन वुहान में बनी हुई भयानक स्थिति पर लगाम कसने में कामयाब रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्थिति उत्साहजनक दिख रही है।

कुछ लोग महामारी नियंत्रण कार्य को विभिन्न राजनीतिक प्रणालियों के मूल्यांकन के रूप में देखते हैं। वरिष्ठ प्रोफेसर मार्टिन जैक्स ने विभिन्न देशों जैसे चीन, जापान और दक्षिण कोरिया द्वारा किए गए उपायों का मूल्यांकन करते हुए कहा कि कोरोनावायरस से निपटने में चीन के कदम स्पष्ट रूप से बेहद प्रभावशाली रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन की समस्या और बाकी सभी की समस्याएं मौलिक रूप से अलग थीं। चीन का सामना एक नए वायरस से हुआ था। बाकी सब चीन से सीख सकते हैं। चीन की वजह से उन्हें पता है कि कोरोनावायरस क्या है।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ जैसे कुछ राजनेताओं ने महामारी का राजनीतिकरण किया है और चीन की राजनीतिक प्रणाली और कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व पर हमला किया है। इस पर टिप्पणी करते हुए वरिष्ठ प्रोफेसर ने कहा कि यह बिलकुल शर्मनाक है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493